क्या आपने कभी महसूस किया है कि प्रकृति बिना बोले हमें कितनी बड़ी सीखें दे जाती है ? हर तत्व – पहाड़, पेड़, सूरज, नदी, आकाश, धरती, हवा – हमें सिखाते हैं मौन, माफ़ी, परोपकार, सहनशीलता और प्रेम जैसे जीवन के मूल मंत्र। इस कविता में प्रकृति के इन अद्भुत संदेशों को महसूस करें। 🌿 प्रकृति से सीखें जीवन जीने की कला मौन रहकर देखना , और माफ़ करना – पहाड़ों से सीखो यह धैर्य और सहनशीलता का भाव। सदैव बाँटना और परोपकारी रहना , हमें पेड़ सिखाते हैं, हम अगर उन पर पत्थर भी मारें, तो भी वे फल ही बरसाते हैं। समान भाव से देखना , सूरज सिखाता है – जो बिना भेदभाव सब पर चमकता है। शांत रहना और अपनी धुन में बहना , सीखें नदियों से, जो चुपचाप बहती हैं, मगर रास्ता खुद बनाती हैं। विस्तार की भावना , आकाश सिखाता है – जो सबको समेटे रखता है बिना किसी सीमा के। सबका भार उठाना , धरती हमें सिखाती है – जो सब कुछ सहती है बिना शिकायत के। निरंतरता और गति का ज्ञान , हवा सिखाती है – जो लगातार चलती है, रुकती नहीं। निश्छल प्रेम और जीवन का सौंदर्य , प्रकृति हमें सिखाती है – कैसे हर दिन, हर पल प्रेम से जीया ...